फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग को चलाएगी नोएडा की निजी संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। जिला महिला अस्पताल में एनएचएम योजना के अंतर्गत करोड़ों की लागत से बन रहा (100 बेड मैटरनिटी विंग) को नोएडा की एक निजी कंपनी संचालित करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी किया है। वहीं तयशुदा समय बीतने के बाद भी भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
जिला महिला अस्पताल को हाईटेक बनाने के लिए अलग से 100 बेड का मैटरनिटी विंग का 19.86 करोड़ की लागत से निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण लिमिटेड है। वर्ष 2012-13 में अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू हुआ। जुलाई 2017 में भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का समय था। इसके लिए डीएम सुजीत कुमार ने भी जिम्मेदारों पर शिकंजा कसा था। लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण तय समय पर काम पूरा नहीं हो सका है। कार्यदायी संस्था की ओर से जुलाई माह की भेजी गई वित्तीय एवं भौतिक रिपोर्ट में 93 फीसदी कार्य पूरा करने की बात कहते हुए सितंबर माह तक कार्य पूर्ण करने का दावा किया है। भवन निर्माण के बाद अस्पताल संचालन की जिम्मेदारी ‘एएलएल लाइफ केयर लिमिटेड ग्रेटर नोएडा’ को मिली है। सीएमओ को सिर्फ इसकी मॉनिटरिंग करनी होगी। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. माला कुमारी ने बताया कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही से भवन निर्माण कार्य में देरी हो रही है। सितंबर तक संस्था ने निर्माण पूरा करने के लिए समय लिया है। इस अस्पताल का संचालन नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकरण खरीदारी का वापस हुआ धन
भवन निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को मिला था। इसका टेंडर 19.86 करोड़ में हुआ था। इसमें 3.50 करोड़ रुपये अस्पताल में उपयोग होने वाले चिकित्सा से संबोधित उपकरण खरीदारी करने के लिए शामिल है। लेकिन जुलाई माह में निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था ने उपकरणों की खरीदारी करने से इंकार करते हुए शासन को धन वापस कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें