देवरिया। नागरिकों के लिए खुशखबरी है। एक नया कॉफ्रेंस हॉल बन कर तैयार हो गया है। इसमें 130 लोगों के बैठने का सीटिंग प्लॉन है। हालांकि इसके लिए 10 हजार रुपये भुगतान करना होगा। फिलहाल जिला पंचायत के सभागार में 114 सीटें हैं।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अलका सिंह ने विभिन्न संगठनों और नागरिकों की मांग के बाद सभागार बनाने का निर्णय लिया। ताकि आय बढ़ सके उसके एवज में नागरिकों को बेहतर सुविधा मुहैया हो जाएं। अध्यक्ष अलका सिंह के निर्देश के बाद कॉफ्रेंस हॉल की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यालय की बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर सभागार बनाने की सहमति बनी। पूर्णतया एयर कंडीशंड सभागार का नामकरण पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार किया गया है। सामने की दीवार पर प्रोजेक्टर भी लगा है। ताकि किसी मसले को आसानी से समझाया जा सके। कॉफ्रेंस हॉल में डॉयस, वीआईपी कुर्सियों समेत अन्य पर्दे लगे हैं। कूलिंग के लिए 12 एयरकंडीशंड है ताकि गर्मी में लोगों को सहूलियत मिले। गेस्ट रूम सोफा सेट सहित, वाशरूम भी बना है। अध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि नागरिकों की सहूलियत के लिए कॉफ्रेंस हॉल बनाया गया है। इससे आय बढ़ेगी शहर के लोगों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
लोकार्पण आज, सभासदों का बहिष्कार
देवरिया। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने सभागार के लोकार्पण समारोह का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि अध्यक्ष अलका सिंह मनमाने तरीके से काम कर रही हैं। इसके चलते 23 जुलाई को लोकार्पण समारोह से दूर रहेंगे। जनप्रतिनिधियों को बुलाकर राजनीतिक लाभ हासिल करने में जुटी हैं। इस दौरान रमेश मल्ल, सेराज अहमद, प्रमिला देवी, अनूप पांडेय, रमावती देवी, अभय मल्ल, कुंती देवी, गौहर अली, विनीता सिंह, बंटी जायसवाल, रमेश शर्मा, मंजू देवी आदि रहे।