फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से किसानों की दिक्कत बढ़ गई हैं। विभिन्न जगहों पर 23 नलकूप बंद हैं। इसके चलते खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। यांत्रिक खराबियों को दूर करने में महकमा रुचि नहीं दिखा रहा है। इसके विरोध में हरपुर कला गांववालों ने प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग दुहराई। ताकि ट्यूबवेल का संचालन शुरू हो सके।
विज्ञापन

लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर की खराबी से 23 नलकूप बंद हैं इसमें तीन में यांत्रिक खराबी है। नलकूप के अधिशासी अभियंता ने बिजली विभाग को कई बार पत्र लिखा है बावजूद इसके दिक्कत दूर करने में पहल नहीं की जा रही है। इसके चलते धान की रोपाई और सिंचाई के लिए पंपिंगसेट चलाना पड़ रहा है। इस कारण फसल पर लागत अधिक आ रही है और किसानों पर आर्थिक बोझ से जूझ रहे हैं। हरपुर कला गांव में ट्रांसफार्मर जल जाने से नलकूप बंद हो गया है। गांववालों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई लेकिन 18 दिन बीतने के बाद भी खराबी दूर नहीं हो सकी है। इसके विरोध में गांववालों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान रामसेवक कुशवाहा, पवन कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, रामदुलारे प्रजापति, विकास, खुर्शीद, विवेक सिंह, मदन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें