सलेमपुर। लार पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले चार मजदूरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से शराब बनाने वाला उपकरण और इसमें मिश्रण करने वाला सामान बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने ईंट-भट्ठा मालिक पर भी कार्रवाई की है।
लार नगर के पकड़ी स्थित एक ईंट-भट्ठे पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस नेे विनोद, राजू, मंगलदेव और संदीप को दबोच लिया। चारों उरांव के रहने वाले हैं। मौके से कच्ची शराब बनाने का उपकरण और उसमें मिश्रण करने वाला नशीला सामान मिला। पुलिस की मानें तो झारखंड के रहने वाले चारों मजदूर जगदीश यादव के ईंट-भट्ठे पर काम करते हैं और इनके सह पर कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। पुलिस ने चारों मजदूरों पर आबकारी एक्ट के तहत और ईंट भट्ठा मालिक पर साजिश रचने की कार्रवाई की है। चर्चा है कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में पुलिस ने ऐसा किया है। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।