फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े हादसे से बचा बतैलापुर का ऑयल डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर ऑयल डिपो के बाहर खड़ी टैंकर में अचानक आग लग गई। तेल टैंकर के केबिन जलने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। डिपो के पास आग की घटना से लोग सहम गए। अनहोनी की आशंका में लोग भाग खड़ा हुए। टैंकर का केबिन राख हो गया। आग बुझाते समय चालक से झुलस गया।
विज्ञापन

बुधवार को बैतालपुर डिपो के बाहर चंद कदम की दूरी पर ढाबे के पास एक तेल टैंकर खड़ा था। गोरखपुर, सुभाषनगर निवासी चालक राममिलन खुखुंदू इलाके के पेट्रोल पंप से तेल खाली कर लौटा था। चालक और खलासी गाड़ी खड़ी कर खाना खाने लगे। अचालन गाड़ी के केबिन में आग पकड़ ली। पास खड़े लोग शोर मचाकर भागने लगे। गाड़ी में आग देखकर राममिलन बुझाने का प्रयास करने लगा। गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद चालक गाड़ी लेकर भागने लगे। डिपो में मौजूद सुरक्षाकर्मी, स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। प्राथमिक उपचार के बाद लिए चालक को डिपो में भर्ती कराया गया, फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग की घटना से बैतालपुर डिपो के बाहर सुरक्षा की पोल खुल गई। सूत्रों का दावा है कि तेल डिपो के बाद गेट पर चालक बीड़ी भी पीते हैं लेकिन रोकने वाला नहीं। सुरक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ को अधिकारी भी नजरअंदाज कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें