गौरी बाजार। नगर के सब्जी मंडी के पास एक दुकान के पीछे एक साथ 10 सांप मिलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। कोबरा प्रजाति के इन सांपो को देखने के बाद एक शख्स उन सभी को एक डिब्बे में भर दिया। कौतूहल वश लोग देखने के लिए जुट गए। सब्जी मंडी के पास पतंजलि आरोग्य केंद्र की दुकान है, जो ज्यादा दिनों से बंद थी।
दूसरे एक व्यवसाई को किराए पर दुकान दे दिए। रविवार को दुकान की सफाई के दौरान पीछे वाले हिस्से में सर्प देखे गए। बारी-बारी सर्प निकलने लगे। देखते ही देखते दस सांप निकले। सर्प को डिब्बे में भरकर जंगल में छोड़ा गया। संवाद