संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। बिजली निगम ने रविवार को मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए ताजियादारों की मांग पर जगह-जगह तार उतार दिए। देर शाम को ताजिया कर्बला से वापस आने के बाद तार दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
नौ दिनों से चली आ रही बिजली कटौती से शनिवार की रात को भी लोग परेशान रहे। उधर, कसया डिवीजन पर 40 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर दिया गया है। तेल फिल्टर का कार्य शुरू हो गया है। तार उतारे जाने ने रविवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। तेज धूप और गर्मी से र लोग बेहाल रहे।
उधर, कुशीनगर के कसया डिवीजन में जले 63 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर की जगह 40 एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर रविवार को लगाया गया। ट्रांसफाॅर्मर में तेल फिल्टर का कार्य शुरू हो गया है। कम से कम दो दिनों तक फिल्टर होने का काम चलेगा।
इसके बाद सब कुछ ठीक रहा तो इससे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। तब तक उपभोक्ताओं को ऐसी ही दुश्वारियों को झेलना पड़ेगा।