दस लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
देवरिया। संक्रमितों की संख्या में कमी आने लगी है। शुक्रवार को दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की जिले में अब तक की संख्या 6334 हो गई है। अब तक 87 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 177 हैं।
कोदारी, भरथुआ, बहोर, कोरयां, परसौनी रघुनाथपुर, गोपालपुर, आर्य समाज गली, बरियारपुर खास, पुलिस लाइन, बैतालपुर के एक-एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को दस लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।