ट्रक की चपेट से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
देवरिया। गौरीबाजार चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
बरहज थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी उमाशंकर पाल पुत्र श्रीराम पाल बाइक से अपने पुत्र शिवम के साथ सुबह तरकुलही मां भगवती के दर्शन के लिए घर से निकले। वह गौरीबाजार चौराहे के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल पिता-पुत्र को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उमाशंकर की हालत गंभीर है।