फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हैंडबाल के ट्रायल में 10 महिला खिलाड़ी चयनित

Thu, 23 Jul 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला स्तरीय महिला हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन बुधवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 14 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 10 खिलाड़ी चयनित हुईं। चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल 23 जुलाई को गोरखपुर में होगा।
विज्ञापन

जनपदीय ट्रायल में चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के खेल कौशल का परीक्षण किया। प्रत्येक खिलाड़ी को हुनर दिखाने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया।
चयनित खिलाड़ियों में साक्षी, सलोनी वर्मा, दीपाली, प्रतिभा वर्मा, श्रेया सोनी, वैष्णवी सिंह, अनामिका यादव, भुवनेश्वरी सिंह, श्वेता, साक्षी चैरसिया शामिल रहीं। ये खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल देने बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय रवाना होंगी। खिलाड़ियों का ट्रायल क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला हैण्डबाल संघ के सचिव अमरनाथ त्रिपाठी, हैंडबाल प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें