फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, तीन लोग घायल

Wed, 22 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर बुधवार की शाम गंडक कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र निवासी राजू (35) तथा अनिल प्रसाद (25) बाइक से कहीं जा रहे थे। गंडक कॉलोनी के पास दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी, रामपुर कारखाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें