फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, एक पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, एक पॉजिटिव
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई 125
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है। सोमवार को एक व्यक्ति जहां मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20,138 हो चुकी है, जबकि 19,799 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 125 हैं। होम आइलोसेशन में 64 लोग हैं। जिले में अब तक 214 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में 21 तथा दो निजी अस्पताल में भर्ती तीन लोगों का इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 21, तथा निजी अस्पताल आस्था में दो, सावित्री में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
4968 लोगों को लगा कोरोना का टीका
देवरिया। जनपद में सोमवार को टीकाकरण कार्य में तेजी आई है। जिले में 26 केंद्र विशेष कर युवाओं तथा दो केंद्र पर बारह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीका लगाया गया। वहीं, जिला महिला अस्पताल के पिंक बूथ पर महिलाओं को वैक्सीन की डोज दी गई। वैक्सीन लगवाने को लेकर युवाओं में उत्साह दिखा। उधर, अन्य केंद्रों पर भी लोग टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के 97 केंद्रों पर सोमवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 1548 युवाओं, 931 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1933 लोगों, चार फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की प्रथम तथा 552 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 9680 के सापेक्ष 4968 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 51.32 प्रतिशत रही। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। सभी लोग बारी आने पर टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें