फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यात्री बनकर चढ़े डकैत और लूट ली रोडवेज बस

Tue, 11 Jun 2013 07:52 PM IST
इटावा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर मंगलवार तड़के दर्जन भर डकैतों ने आगरा से कानपुर जा रही रोडवेज बस को सरायभूपत क्रासिंग के निकट लूट लिया।
विज्ञापन


परिचालक को चाकू मार कर सरकारी कैश से भरा थैला छीन लिया।

मारपीट कर एक दर्जन से अधिक सवारियों से बदमाश आधा घंटा के भीतर एक लाख रुपये से अधिक की नकदी, जेवर आदि लगभग पांच लाख रुपये का सामान समेट ले गए।

किदवईनगर डिपो (कानपुर) की बस यूपी-78 बीएच-1824 आगरा से कानपुर जा रही थी। सुबह करीब सवा चार बजे जसवंतनगर से दर्जन भर डकैत बस में यात्री के रूप में सवार हुए।

जैसे ही बस सरायभूपत क्रासिंग से आगे पहुंची, डकैतों ने घाटमपुर (कानपुर देहात) निवासी ड्राइवर रमाकांत पर तमंचा तानकर बस धीमी गति से चलाने की धमकी दी।

इसके बाद अन्य डकैत अपने असलाह निकाल कर सवारियों से मारपीट, लूटपाट करने लगे।

केशवपुर, फफूंद (औरैया) निवासी परिचालक राजकिशोर शुक्ला ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे चाकुओं से लहूलुहान कर 17,214 रुपये सरकारी कैश, सोने की अंगूठी, उसके खुद के सात सौ रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत सरायभूपत क्रासिंग से 6 किलोमीटर दूर भरथना फ्लाईओवर के पास बस रुकवाकर फरार हो गए। इसके बाद चालक बस लेकर सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी राजेश मोदक, एएसपी, सीओ सिटी, सिविल लाइन, इकदिल, जसवंतनगर थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। वायरलैस से सभी थानों को एलर्ट कर दिया गया।

मंगलवार देर शाम तक डकैतों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिचालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्जन भर अज्ञात डकैतों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

- जालौन के अब्दुल रज्जाक से 70 हजार रुपये
- परिचालक से 17, 914 रुपये, सोने की अंगूठी
- कानपुर देहात के नीरज से 12, 900 रुपये, मोबाइल
- महेवा के सचिन से 9000 रुपये, मोबाइल, लाइसेंस
- बांदा के वीरेंद्र से 6500 रुपये, दो मोबाइल, एटीएम व पैनकार्ड
- शिकोहाबाद के योगेश से 4500 रुपये, लैपटॉप, मोबाइल
- इटावा की तीन महिलाओं से हजारों के जेवर
- फतेहपुर के गोवर्धन और राम सिंह से 2100 रुपये
- लखनऊ के सुमित श्रीवास्तव से लैपटॉप, दो हजार रुपये, मोबाइल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें