फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का प्रयास करने वाले को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 11 Jun 2013 01:14 PM IST
सीतापुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले व्यक्ति को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


मामला यूपी के सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र का है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि 50 वर्षीय जगत नारायण ने खेत में काम कर रही महिला से कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास किया।

महिला के बच्चों ने इसका विरोध किया लेकिन जगत ने उन्हें धमकाते हुए हवा में गोलियां चलाईं। इसी बीच कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जगत की पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई के बाद मौके पर ही जगत की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें