यूपी में बागपत कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में मामा और भांजी का पवित्र रिश्ता तार तार हो गया। आरोप है मासूम भाई और बहन की अस्मत उनका अधेड़ मामा लूटता था। एक बार नहीं, अनेकों बार। लोगों को पता चला तो आरोपी की जमकर धुनाई की औ फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शख्स सेना का बर्खास्त कर्मचारी है।
कस्बे के व्यक्ति ने बताया राजस्थान निवासी उसका साला पिछले कुछ समय से कस्बे में ही किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पास उनके बच्चों का आना-जाना है। शनिवार को उसकी आठ वर्षीय बेटी के पेट में दर्द हुआ और उसके पेशाब में खून आया।
जानकारी करने पर बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को बताया मामा पिछले काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शुक्रवार को भी आरोपी मामा ने उसकी अस्मत लूटी। इसी तरह उसके दस वर्षीय बेटे ने बताया उसका मामा अपनी पत्नी (मामी) को घर से बाहर भेज देता था। बाद में उसके साथ कुकर्म करता था।