फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी बेटी होने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

Sun, 04 Mar 2018 01:24 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के बरेली के शाहजहांपुर के कटरा क्षेत्र में गुस्साए पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया है। पति ने पत्नी को इसलिए जला दिया क्योंकि उसने चौथी बार भी बेटी को जन्म दिया था। ज्यादा जलने की वजह से महिला को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित ससुरालवालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। महिला के परिवारवालों ने शव को प्रेम नगर पुलिस स्टेशन में रखकर विरोध प्रदर्शन किया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं महिला के परिवारवालों ने उसके पति की पिटाई की। जानकारी के अनुसार भूर क्षेत्र की रहने वाली 28 साल की क्षमा शर्मा की शादी कटरा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले मीरनपुर गांव के सतीश शर्मा से दिसबंर 2010 में हुई थी। सतीश की कपड़ो की एक दुकान है। कपल की तीन बेटियां 6 साल की कनिका, 3 साल की आरोही, 2 साल की भूमि और आठ महीने की तनिष्का है।

क्षमा की छोटी बहन एकता ने बताया- क्षमा का पति आरोही के पैदा होने के बाद से उसे प्रताड़ित कर रहा था क्योंकि वह बेटियों को जन्म दे रही थी। गुरुवार को जब क्षमा कमरे में सो रही थी तब सतीश ने अपनी मां, दो भाईयों और पिता की मदद से उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनने के बाद कुछ पड़ोसी घर के अंदर आए और उसे शाहजहांपुर जिले के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बाद में उसे बरेली के अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन ज्यादा जल जाने की वजह से शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें