फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की छात्रा को बंद कमरे में बुलाया तो भड़के हिंदू

Sat, 09 Dec 2017 04:11 AM IST
टीम डिजिटल, मुरादाबाद
विज्ञापन
चंदौसी में दूसरे समुदाय के युवक संग कमरे में पकड़ी गई छात्रा को ले जाती सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर जिले के एक युवक ने मुरादाबाद से कुछ दूर चंदौसी शहर के मोहल्ले में किराये का मकान लिया और शुक्रवार को वहां एक दूसरे समुदाय की छात्रा को अपने बंद कमरे में ले गया। किसी ने ये बात हिंदू जागृति मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख को बता दी। 
विज्ञापन


हिंदू जागृति मंच के पदाधिकारी आग बबूला हो गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बिजनौर निवासी छात्र को पकड़ लिया और जमकर धुनाई लगाई। पुलिस छात्र-छात्रा दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने छात्रा को तो घर भेज दिया लेकिन उसकी तहरीर पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

श्री गणेश मेले में बिजनौर के एक युवक ने दुकान लगाई थी, इसी दौरान शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय की छात्रा से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। अब युवक ने मोहल्ले में कल ही एक मकान किराये पर लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को छात्रा को वहां बुला लिया। मामला दो अलग-अलग समुदायों का होने के कारण पड़ोसियों को शक हो गया। उन्होंने हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम को सूचना दे दी। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। मौके पर भीड़ लग गई। 

युवक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। आसपास के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम बताते हुए खुद को बिजनौर निवासी बताया है। 

पुलिस ने छात्रा को तो घर भेज दिया लेकिन छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दलित उत्पीड़न व छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि तहरीर में छात्रा ने लिखा है कि वह कालेज के गेट पर खड़ी थी, वहीं पर आरोपी युवक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें