फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल करें: उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए यूपी सरकार की हेल्प लाइन

Fri, 21 Jun 2013 08:49 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी वर्षा और बाढ़ के कारण उत्तराखंड में फंसे पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ में में हेल्प लाइन चालू की गई हैं।
विज्ञापन


इसके लिए लखनऊ के बापू भवन स्थित राहत आयुक्त कार्यालय में कंट्रोम रूम बनाया गया है।

इसका फोन नंबर-0522-2237515 तथा फैक्स नंबर- 0522-2238084 और 0522-2236305 है। इसके अलावा राहत आयुक्त एल. वेंकटेश्वरलू के कार्यालय का फोन नंबर-0522-2238200 व मोबाइल नंबर 09415409983 है।

राहत आयुक्त कार्यालय हेल्प लाइन
0522-2236740, 6451993 (फोन)
ईमेर्ल आईडी
relief_commissioner@yahoo.com, mayank_relief@yahoo.com, sforelief2012@gmail.com

तस्वीरों में: तबाही के बाद राहत का इंतजार

राहत एवं बचाव के लिए देंगे हरसंभव सहायता : अखिलेश
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में फंसे प्रदेश के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों प्रति गहरी सहानुभूति जताते हुए उत्तराखंड सरकार को राहत और बचाव कार्य के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रभावितों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के 14 डॉक्टरों की टीम विशेष फ्लाइट से शुक्रवार को देहरादून के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें