फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा शिक्षकों की मनमाने ढंग से नहीं जाएगी नौकरी

Fri, 17 May 2013 01:35 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों और कर्मियों की सेवा अब बेसिक शिक्षा अधिकारी मनमाने ढंग से समाप्त नहीं कर सकेंगे। उन्हें सेवा समाप्त करने का कारण बताना होगा।
विज्ञापन


साथ ही अब संबंधित कार्मिक को पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। इस संबंध में सर्व शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक डॉ. मीना शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

इसमें कहा गया है कि नवीनीकरण की प्रक्रिया 30 मई तक अनिवार्य रूप से पूरी करते हुए इसकी सूचना सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय को भेज दी जाए।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल न जाने वाली लड़कियों को कक्षा 6 से 8 तक की मुफ्त शिक्षा देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खोले गए हैं।

प्रत्येक स्कूलों में 100-100 लड़कियों को शिक्षा देने के साथ रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था है।

स्कूलों के संचालन और पढ़ाई के लिए संविदा के आधार पर शिक्षकों, कर्मियों व वार्डन को रखा जाता है। संविदा का कार्यकाल 11 माह 29 दिन का होता है। इसके बाद अच्छा कार्य करने वालों का स्वत: नवीनीकरण करने की व्यवस्था है।

इस संबंध में पूर्व में आदेश जारी है। इसके बाद भी बीएसए बिना कारण संविदा समाप्त कर देते हैं। इसलिए नई व्यवस्था लागू की गई है ताकि कोर्ट-कचहरी के चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन


बीएसए को भेजे निर्देश में कहा गया है कि किसी की सेवाएं ठीक न पाए जाने पर फाइल पर कारण स्पष्ट करना होगा और संबंधित को पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर देना होगा।

सेवा अनुबंध में यह प्रावधान होगा कि सेवाएं ठीक न होने पर एक माह की नोटिस पर उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें