फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सीओ ने कहा- दुष्कर्म के साक्ष्य लाओ, पीड़िता बोली- मैं क्या वीडियो बनाती

Sun, 01 Jul 2018 08:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश के बरेली में त्रिशूल एयरबेस पर तैनात फ्लाइट लेफ्टिनेंट के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब सीओ पीड़िता से ही साक्ष्य उपलब्ध कराने को कह रही हैं। इससे खफा पीड़िता ने एडीजी को पत्र लिखकर सीओ तृतीय नीति द्विवेदी की जांच पर सवाल उठाकर पक्षपात का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने सवाल किया है कि जब उसके साथ ज्यादती हो रही थी तो क्या उसे वीडियो बनाना चाहिए था।

विज्ञापन


बंगलूरू की युवती की ओर से इज्जतनगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ महीने पहले फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनुभव रस्तोगी ने जीवनसाथी डाट कॉम पर अपना बायोडाटा डालकर खुद को कुंवारा बताया था। इसके बाद युवती की पुणे में अनुभव से बात हुई।

युवती के मुताबिक फ्लाइट लेफ्टिनेंट ने पूना में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बरेली बुलाकर अपने घर रखा। यहां भी उससे संबंध बनाये। उस दौरान अनुभव ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए। बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। पीड़िता ने छानबीन की तो पता चला कि अनुभव पहले से शादीशुदा है। युवती ने उसकी पत्नी को बुलाकर भी इज्जतनगर थाने में पेश किया था।
विज्ञापन


इस मामले की जांच सीओ तृतीय नीति द्विवेदी कर रही हैं। सीओ का कहना है कि पीड़िता ने खुद ही कुछ और साक्ष्य देने की बात कही थी। उन्हें देखने के बाद ही जांच को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें