'ताजिया के साइज थोड़े छोटे कर लो'
सीएम योगी ने कहा, 'पर्व, त्योहार या कोई इस तरह के कार्यक्रम उदंडता करने के माध्यम नहीं बनने चाहिए। अगर आपको सुविधा चाहिए तो अनुशासन को मानना सीखिए। आप तुलना कर रहे हैं कांवड़ा यात्रा की। कांवड़ा यात्रा हरिद्वार से लेकर गाजियाबाद तक या अन्य क्षेत्रों में जाती है वो सड़क पर ही चलेगी। क्या हमने कभी परंपरागत मुस्लिम जुलूस (मोहर्रम) को कभी रोका है। हां ये जरूर कहा कि ताजिया के साइज थोड़ा छोटे कर लो, क्योंकि हाईटेंशन तार होंगे उसकी चपेट में आओगे मर जाओगे और यही होता है।'
यह भी पढ़ेंः Yogi on PM: प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर सीएम योगी का बड़ा बयान- मैं योगी हूं, हमेशा के लिए राजनीति में नहीं
कानून सभी के लिए बराबर
सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ा यात्रा में कांवरियों से भी डीजे के साइज छोटे करने के लिए बोला जाता है, उसमें शक्ति करते हैं। कानून सभी के लिए बराबर लागू किए जा रहे हैं। ईद में कौन सा प्रदर्शन करेंगे, घंटों सड़कें जाम करेंगे नमाज पढ़कर। नमाज पढ़ने की जगह ईदगाह होगी, मस्जिद होगी... सड़क नहीं हो सकती।