मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिला अस्पताल में पैदल घूमकर कोविड-19 और नॉन कोविड मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते जिन मरीजों का ऑपरेशन लंबित है उनकी ट्रू-नॉट मशीन से जांच कर ली जाए कि मरीज में कोरोना के लक्षण तो नहीं हैं।
यदि जांच के बाद मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसकी सर्जरी की जाए। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों का ऑपरेशन प्राथमिकता के आधार पर करें और जो मरीज इमरजेंसी में आता है तो उसका इलाज तत्परता से करें। उन्होंने सीएमओ एवं एसआईसी से सर्जरी की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिया कि जिला अस्पताल की ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं चालू रखें।