फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमावस्या मेले में बस स्टेशनों पर तैनात रहेंगे क्षेत्रीय अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते परिवहन निगम ने बस संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए बस स्टेशनों पर अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

बेड़ी पुलिया स्थित रोडवेज डिपो में प्रयागराज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी जिले और कानपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्टॉल और पूछताछ केंद्र बनाए गए हैं। इससे श्रद्धालुओं को बसों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था की गई है। संचालन पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। स्टेशन प्रभारी प्रेमलाल ने बताया कि चालकों और परिचालकों को निर्धारित वर्दी और नेम प्लेट के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मेला अवधि में बस संचालन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें