फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी, दिल्ली में मजदूरी करता था, बीमार होने पर लौटा था घर

विज्ञापन
युवक के खुदकुशी करने के बाद गमगीन अवस्था में बैठीं मां चुन्नी देवी व अन्य परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में रहने वाले युवक ने गुरुवार की देर शाम घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी और बच्चे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। युवक भी वहीं मजदूरी करता था। बीमारी के चलते वह दो साल पहले घर आ गया था। यहां वह मां के साथ रहता था। खुदकुशी की वजह पता नहीं लग सकी।
विज्ञापन

लक्ष्मणपुरी मोहल्ले के मुन्नालाल (42) पुत्र देवराज ने गुरुवार देर शाम अपने कच्चे घर में फांसी लगा ली। मां चुन्नी देवी पड़ोसी के यहां गई थीं। वह लौटकर आईं तो कमरा बंद मिला। आवाज लगाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लोगों ने खिड़की तोड़कर शव बाहर निकाला। चुन्नी देवी ने बताया कि बेटा पत्नी ममता और बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दो साल पहले बीमार होने पर घर आ गया था। पत्नी और बच्चे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। परिजनों ने बताया कि खुदकुशी की वजह समझ में नहीं आ रही है। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें