फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नौ लोग और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
सरैंया में कोरोना संक्रमण की जांच कराते ग्रामीण। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। जिले में नौ लोग और कोरोना संक्रमित हो गए। वहीं आठ संक्रमितों के ठीक होने पर घर भेज दिया गया। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 274 हो गई है। एक्टिव केस 89 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नौ संक्रमित मिले हैं। आठ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें घर भेज दिया गया। तीन दिन में 46 संक्रमित ठीक होने पर घर पहुंचे हैं। सभी ब्लाकों में लगभग 200 लोगों के सैंपल लिए गए। हॉटस्पाट को सैनिटाइज कराया गया है। संक्रमितों के परिजनों और आसपास रहने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
वहीं बृहस्पतिवार को सरैंया व रामनगर में संक्रमित मिलने पर इनके रिहाइशी इलाकों में बैरिकेडिंग कराई गई। यहां के संक्रमितों के परिजनोें और पड़ोसियों के सैंपल लिए गए हैं। किट की जांच में छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतींद्रनाथ उमराव के नेतृत्व में हॉटस्पॉट क्षेत्र पुलिस लाइन, कोतवाली कर्वी, सरैंया, लौरी, छींबो गांव को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें