फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन के सामने रूपाली लॉज के एक कमरे में एक युवक का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। घटना से हड़कंप मच गया और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर सीओ सदर व पुलिस फोर्स ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। कमरे से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक मप्र के भिण्ड जिले का निवासी है। बताया जाता है मृतक के पास एक सोसाइड नोट भी मिला है और उसमें पत्नी व परिजनों से अनबन होने पर खुदकुशी करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के थाना उमरी के किनौठा गांव निवासी भगवान सिंह भदौरिया (28) ने 10 अप्रैल को रूपाली लॉज में कमरा बुक कराया था। दरवाजा न खुलने पर शक हुआ तो खिड़की से झांककर देखा तो फांसी के फंदे में शव लटकता दिखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ सदर शीतला प्रसाद, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी व एसआई वारिस फोर्स के साथ पहुंचे। लॉज के कमरे के अंदर से बंद होने के कारण उसकी सिटकनी काटकर दरवाजा खोला गया। जिन्होंने घटना की पड़ताल करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई पर वह शाम तक पहुंचे नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें