फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को बनाएंगे उद्यमी : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
यूपी दिवस पर आवास लाभार्थी को स्वीकृति चेक प्रदान करते प्रभारी मंत्री मनोहर लाल मन्नू।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन ने ऑडिटोरियम में उत्तर प्रदेश दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अलग-अलग क्षेत्र के 42 लाभार्थियों को योजना का स्वीकृति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का 75 वां दिवस मनाया जा रहा है। 1950 में उत्तर प्रदेश नाम रखा गया था। उसके पहले यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध था। कहा कि पहले माताएं, बहने, बुजुर्ग, बेटियां सुरक्षित नहीं रहती थीं।
गुंडों का एनकाउंटर करके उनका साम्राज्य खत्म किया है। उन्हाेंने कहा कि जिले के युवाओं को उद्यमी बनाने का अभियान चलाया जाएग। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण देकर ऋण दिया जाएगा। पर्यटन और एक्सप्रेसवे के बढ़ावे से विकास होगा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024-25 में आवास प्राप्त लाभार्थियों माधुरी, आरती, रेनू, गुड्डन, पार्वती को चाबी वितरित की।
जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा ने सोनू, युगराज, किशन, खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग ने कृष्ण कुमार, रविकांत, रमेश कुमार, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ने आशीष, संदीप, इंद्रजीत को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत प्रमाण पत्र, समाज कल्याण विभाग, कृषि यंत्र हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर चयनित कृषक, भूमि संरक्षण विभाग ने खेत तालाब योजना, स्वयं सहायता समूह को फंड वितरित किया।
इसी तरह राजस्व विभाग, नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्राम रोजगार सेवक, उद्यान विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक बदलू प्रसाद, शिवसहाय, बिंदेश्वरी, सीता शरण को पुरस्कार वितरण किया। संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ला ने किया।
चित्रकूट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष ललितपुर कैलाश नारायण निरंजन, सुरेश अनुरागी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिलाध्यक्ष भाजपा लव कुश चतुर्वेदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें