चित्रकूट। कर्वी क्षेत्र के पुरवा तरौहा गांव में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल अगरहुणा और पुरवा तरौंहा टीम के बीच खेला गया। अगरहुणा ने छह विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फतेहपुर की धाता, बदौसा और कोठिलिहाई की टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी।
सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने टास कराकर खिलाड़ियों का परिचय लिया। पुरवा तरौहा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम मात्र 59 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। अगरहुणा के गेंदबाज नागेंद्र ने तीन और सुंदरम के दो विकेट चटकाया। जवाब में अगरहुणा की टीम ने सात ओवर में 60 रन बनाकर छह विकेट से मैच लिया। 35 रनों की पारी खेलने वाले सौरभ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जिलाध्यक्ष ने दिया। कल्लू वर्मा, राम अवस्थी, मेराज सिद्दीकी, पुष्पेंद्र यादव, मुलायम वर्मा, शिवम निषाद, ओमशंकर, अजय यादव, ललित त्रिपाठी, पवन मिश्रा, शरीफ खान, गौरव मिश्रा, फूलचंद्र उपस्थित रहे।