फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विकसित यूपी के लिए सुझाव देने में युवा अव्वल

Wed, 08 Oct 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विकसित यूपी बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव 31 अक्तूबर तक लिए जाएंगे। अभी तक जिले से 31 वर्ष से कम उम्र के युवाओं ने सबसे अधिक सुझाव दिए हैं। सुझाव देने में महिलाएं पीछे हैं। 31 वर्ष से कम उम्र के 13,265 युवाओं ने सुझाव दिए हैं, तो सिर्फ 7,769 महिलाओं ने सुझाव दिए हैं। वहीं, कुल 19,522 पुरुषों ने सुझाव भेजे हैं। वहीं, नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों से अभी तक 2,262 सुझाव ही आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र से 25,252 लोग सुझाव दे चुके हैं।
विज्ञापन


आने वाले बेहतर कल के लिए लोग अच्छी सड़क, शुद्ध पेयजल, शिक्षा व स्वास्थ्य का राष्ट्रीयकरण, किसानों को मुफ्त 24 घंटे बिजली, समय पर खाद व बीज की आपूर्ति पर सुझाव दे रहे हैं। लोगों का यह भी सुझाव है कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिया जाए साथ ही अन्ना मवेशियों की समस्या से निजात दिलाया जाए। लोगों के सुझाव को संकलित किया जा रहा है।
वहीं, चित्रकूटधाम मंडल में चित्रकूट जिले ने विकसित उत्तर प्रदेश लक्ष्य 2047 के ऑनलाइन सुझाव में पहला स्थान हासिल किया है। चित्रकूट के 27,514 लोगों ने सुझाव दिया है। बांदा के 22,461, हमीरपुर के 19,011 और महोबा के 7,329 लोगों ने सुझाव भेजे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। यह समावेशी विकास, नवाचार, स्थिरता और सुशासन पर आधारित होगा। इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस बारे में केंद्र सरकार लोगों से ऑनलाइन फीडबैक ले रही है। इसी के तहत यूपी सरकार ने भी समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान चलाकर लोगों से सुझाव ले रही है।

चित्रकूट जिले से 27,514 लोगों ने दिए सुझाव
सूची के अनुसार जिले से अभी तक 27,514 लोगों ने सुझाव दिए हैं। इसमें सदर विकास खंड में 7,722 में 5,371 पुरुष और 2,284 महिलाओं ने सुझाव भेजे। उम्र के आधार पर 30 साल से कम के 3,839, 31 से 60 वर्ष तक के 3,513 और 61 वर्ष से अधिक के 370 बुजुर्गों ने ऑनलाइन सुझाव दिए। मानिकपुर ब्लॉक में 4,751 पुरुष और 1,788 महिलाओं ने सुझाव दिए। इनमें 30 साल तक के 3,311, 60 साल तक के 3,034 और 61 से अधिक के 234 बुजुर्गों ने सुझाव दिए। मऊ में 2,176 पुरुष और 952 महिलाओं ने सुझाव दिए। इनमें 30 साल तक 1,487, 60 तक 1,542 और 61 से अधिक उम्र के 133 बुजुर्गों ने सुझाव भेजे। पहाड़ी ब्लॉक में 3,465 पुरुष और 1,132 महिलाओं के सुझाव आए। इन में 30 साल तक 2,070, 60 तक 2,291 और 61 से अधिक 271 बुजुर्गों ने सुझाव दिए। रामनगर विकास खंड में 2,384 पुरुष और 757 महिलाओं ने सुझाव दिए। इनमें 30 साल तक 1,456, 60 तक 1,530 और 61 से अधिक 171 बुजुर्गों ने सुझाव दिए हैं।


इनसेट

नगर पालिका कर्वी के 1,568 लोगों ने दिए सुझाव
नगर पालिका कर्वी के लोगों ने 1,568 ऑनलाइन सुझाव दिए हैं। इसमें से 900 पुरुष व 647 महिलाओं में से 31 वर्ष तक के 741, 60 तक के 739 व 61 से अधिक के कुल 88 बुजुर्गों ने सुझाव भेजे हैं। वहीं, नगर पंचायत मानिकपुर के 312 में 221 पुरुष व 85 महिलाएं में से 31 वर्ष तक के 192, 60 तक के 110 व 61 से अधिक के मात्र 10 बुजुर्ग, मऊ में 209 में से 146 पुरुष व 61 महिलाएं में से 31 तक के 110, 60 तक के 90 व 61 से अधिक के नौ और राजापुर के 173 लोगों ने ऑनलाइन सुझाव भेजे हैं। इसमें से 108 पुरुष व 63 महिलाओं में से 31 तक 59, 60 तक के 109 व 61 से अधिक के केवल पांच बुजुर्गों ने ऑनलाइन सुझाव दर्ज किए हैं।




31 अक्तूबर तक लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे गए हैं। अभी मंडल में सबसे अच्छा प्रदर्शन हुआ है। राहुल ने लोगों से अपील की कि वे जल्द से जल्द सुझाव दें, ताकि तय किया जा सके कि कौन-सी व्यवस्था यूपी को विकसित देश बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन

- राहुल गौड़, नोडल अधिकारी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग


आप भी दें सुझाव
samarthuttarpradesh.up.gov.in
आप भी अपने सुझाव 31 अक्तूबर तक दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें