फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़/मऊ। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बरगढ़ मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो पलट गई। स्थानीय लोगाें की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर को बरगढ़ कालोनी निवासी बाबूलाल कोल (45) पुत्र मंगलीकोल पार कर रहा था। उसी दौरान चित्रकूट से प्रयागराज की ओर जा रही एक बोलेरो आयी और युवक को रौंदते हुए निकल गई। इसके बाद बोलेरो लहराती हुई सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई और बोलेरो भी पलट गई। पुलिस टीम व स्थानीय लोगों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी मऊ में भर्ती कराया।
बोलेरो सवार महोबा जिले के खरेला गांव निवासी दयाराम कुशवाहा, दुर्जी कुशवाहा, रामजानकी कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा व अवधेश कुशवाहा को घायलावस्था में मऊ अस्पताल से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

घायल सभी एक ही परिवार के लोग थे। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी शिवमोहन यादव ने बताया शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें