फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 03 Apr 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के लालता सड़क पर हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मोहिनी गांव के पास देर रात हुई, जब एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेल्मेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

छिवलहा निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसके भाई मंगल दास (35) को करीब साढ़े आठ बजे गांव के प्रहलाद अपनी गायब बेटी को खोजने के लिए साथ ले गए थे। प्रहलाद के साथ गांव के राम संवारे (32) व बलराम भी थे। एक बाइक पर मंगल दास व राम संवारे व दूसरी बाइक पर प्रहलाद व बलराम सवार होकर निकले थे। मोहिनी गांव के पेट्रोल पंप के पास घर लौटते समय रात करीब दो बजे मंगल दास की आंख में कोई कीड़ा पड़ गया, इससे बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। इससे मंगल दास व राम संवारो घायल हो गए। कुछ देर में मंगल दास की मौत हो गई। घायल राम संवारे को एंबुलेंस सीएचसी मऊ लेकर चली गई थी। वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया कि उसके भाई के सिर पर गहरे घाव के निशान थे। घायल राम संवारे ने बताया कि मंगल दास ही बाइक चला रहा था। रास्ते में अचानक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से वह दूर छिटक कर गिर गया था। इस कारण बच गया। मृतक के दो बेटा आशीष, आदित्य व एक बेटी कुषमा देवी और पत्नी सुनीता देवी है। मृतक राजगीर मिस्त्री का काम करता था। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से दुर्घटना की जानकारी मिली थी। इसमें मंगल दास की मौत को गई थी, दूसरा राम संवारे घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें