सरैंया (चित्रकूट)। बाइक से चाचा के साथ घर लौटते समय बोरिंग मशीन ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत हो गई। चाचा की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। बाइक सवार निमंत्रण से लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
सरैया गांव का रामसिंह (38) पुत्र सूरजबली अपने चाचा राममूरत (42) पुत्र छविलाल के साथ पुरवा तरौंहा स्थित रिश्तेदारी से निमंत्रण कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के मालिन टंकी के समीप सामने से आ रहे बोरिंग मशीन के ट्रक से भिड़ंत होने पर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। सूरजबली की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्री, एक पुत्र, पत्नी कालिंदी का रो-रोकर बुरा हाल है।