फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकला गुरु बाबा गांव में घरेलू विवाद की वजह से मंगलवार दोपहर एक युवक ने कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

चकला गुरु बाबा गांव निवासी सत्येन्द्र कुमार (31) दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पहुंचा था। परिजनों से विवाद के बाद वह कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से सत्येन्द्र की पत्नी अनारकली का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि युवक शराब के नशे में आए दिन परिजनों से विवाद करता था। दोपहर में भी विवाद के बाद फंदा लगा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें