फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आरोपियों पर कार्रवाई न करने का पुलिस पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के चकला राजरानी निवासी एक युवक ने आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को डीआईजी को ज्ञापन दिया है। चकला निवासी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि 26 जून की रात घर में घुसकर मूलचंद्र, रोहित, खेमराज, संदीप, तुलसीदास, केशव व कुछ अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। रोशन सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसको जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। आरोप लगाया कि उसकी भाभी के गले से सोने की चेन भी छीन ली थी और तीन लाख रुपये भी लेकर भाग गए थे। बताया कि शिवरामपुर चौकी में शिकायती पत्र दिया तो वहां पुलिसकर्मियों ने तहरीर बदला दी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है, विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें