फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्देशन के साथ किताब लेखन

विज्ञापन
फोटो- 1- मप्र के मंत्री के साथ अपनी पुस्तक लेकर मौजूद लेखक इमरान अली - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के शिवरामपुर निवासी इन दिनों मायानगरी मुंबई में फिल्म निर्देशन के साथ ही अपनी किताब को लेकर चर्चित हैं। उनकी लिखित किताब एक पल ये भी का लोकार्पण किया गया। मप्र के खेल उच्च शिक्षा व युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने इस पुुस्तक का लोकार्पण किया। जिसमें एक सामान्य इंसान के बचपन से भविष्य तक के संघर्ष की रोचक कहानी है। लेखक का दावा है कि हर पल आप अपने उस रोमांचक व कभी न भूलने वाले पलों में डूबकर कभी खुश होंगे कभी भावुक हो जाएंगे।
विज्ञापन

शिवरामपुर के छोटे से कस्बे के निवासी इमरान ने लंबे संघर्ष केे साथ मुंबई में फिल्मी दुनिया में एक मुकाम बना लिया है। वह कई फिल्मों का सह निर्देशन कर चुके हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा चित्रकूट व बांदा में हुई फिर इंदौर से स्नातक करने के बाद मुंबई पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मुंबई में ही रहकर 2013 से यह किताब लिखना शुरू किया था। बुधवार को मुंबई पहुुंचे मप्र के खेल उच्चशिक्षा व युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पुस्तक एक पल ये भी का लोकार्पण किया। वे एक निजी कार्यक्रम में मुंबई गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें