फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...

विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी-10- परिचय-नवरात्र में राजापुर में सजा देवी माता का आकर्षक पंडाल । संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/मऊ/सरैंया/सरधुआ। प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...जैसे भक्ति गीतों की आवाज चारों तरफ सुनाई पड़ रही है। नवरात्र पर जिले भर के देवी मंदिरों सहित पंडालों में भक्तों की धूम मची है। शहर सहित कस्बों के देवी मंदिरों में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त रविवार को दर्शन करने पहुंचे। शहर के नई बाजार, शंकर बाजार पुरानी बाजार के कालीदेवी मंदिर में महिलाओं ने जलाभिषेक किया। जिले के पहाड़ी, सरधुआ, सरैंया, खोही, राजापुर, मऊ, भरतकूप, शिवरामपुर, बरगढ़ क्षेत्र में देवी पंडालों की भव्य सजावट की गई है।
हर मंदिर व पंडाल में भक्तों ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। दुर्गा सप्तसती, दुर्गा चलीसा का पाठ कर भक्तों को याद किया। आरती के समय देवी पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही नई बाजार, शंकर बाजार, सिविल लाइंस व सदररोड में स्थापित देवी पंडाल में महिलाओं की भक्ति मंडली के गीत संगीत का दौर चलता रहा है। प्रसाद वितरण के बाद भक्तों का दर्शन करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


इनसेट
कन्या भोज का दौर शुरु हो गया
चित्रकूट। मंदिरों व देवी पंडाल में कन्या भोज का सिलसिला भी शुरु हो गया है। शहर के नई बाजार स्थित देवी पंडाल में कन्या भोज खिलाया गया। इस मौके पर व्यवस्थापक बड़कू महराज, समाज सेवी जितेंद्र धतुरहा सहित अन्य मौजूद रहे। शहर के शंकर बाजार के कालीदेवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी कन्या भोज खिलाया गया। संवाद
विज्ञापन

फोटो 26 सीकेटीपी-10- परिचय-नवरात्र में राजापुर में सजा देवी माता का आकर्षक पंडाल । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें