फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मासूम समेत चार को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में एक मासूम बच्ची सहित दो को सांप ने डस लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्ची के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव लेकर घर चले गए। वहीं अन्य स्थानों पर एक युवती और एक महिला की भी सांप के डसने से मौत हो गई।
भौंरी के मतनी पुरवा निवासी शिवलाल वर्मा ने बताया कि उसका बेटा तीरथ वर्मा (30) रविवार रात को सो रहा था। उसी समय करीब एक बजे सांप ने डस लिया। पहले झाड़-फूक के लिए लेकर गए, जहां कई घंटे लग गए। इससे हालत और बिगड़ गई। इसके बाद सुबह करीब सात बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया कि बेटे ने चार साल पहले गायत्री से प्रेम विवाह किया था। उसके दो बेटे संदीप व छोटू हैं। इसी तरह मानिकपुर थाना क्षेत्र के गढचपा के कटहा पतेरिया निवासी अंशू अग्रहरि ने बताया कि उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी पीहू सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसी समय सांप ने डस लिया। बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

उधर, पहाड़ी में सोमवार सुबह पथरा मानी निवासी बृजरानी (33) सुबह करीब सात बजे खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। तभी उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान बृजरानी ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि मृतका के एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मडैयन गांव में रविवार रात युवती की सांप के डसने से मौत हो गई। गनेश प्रजापति ने बताया कि उनकी बेटी आशा देवी (25) रात करीब 10 बजे चारपाई पर सो रही थी। परिजन उसे पहले झाड़-फूंक के लिए गए। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही आशा की रास्ते में मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने सांप के डसने से मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें