फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी में नहाते समय डूबा युवक, मौत

Fri, 24 Oct 2025 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधुवा। थाना के अरछा बरेठी गांव में शुक्रवार की दोपहर को मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। परिजन उसको निकालकर अस्पताल ले गए, वहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

अरछा बरेठी गांव निवासी सरजू प्रसाद यादव ने बताया कि उसका बेटा धमेंद्र यादव (24) दोपहर करीब तीन बजे नदी में नहाने गया था। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि वह नदी में डूब रहा है, ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से सीएचसी पहाड़ी लेकर गए लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही बेटे की मौत हो चुकी थी। उसके चार भाई हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने नदी में डूबने से मौत की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें