चित्रकूट/राजापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसके लिए योग सप्ताह की शुरुआत अटल पार्क से की गई। इसमें सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
योग सप्ताह का शुभारंभ सीडीओ अमृतपाल कौर ने किया। उन्होंने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है। नई ऊर्जा मिलती है। पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक नरेंद्र नारायण चंद्रवंशी, मंजू केसरवानी ने ताड़ासन, वृक्षासन, चक्रासन, दंडासन, व्रजासन का कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल और चंद्रप्रकाश खरे भी मौजूद रहे।
उधर, पुलिस लाइंस स्थित कान्हा सभागार में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योग किया। क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद, पुलिस उपाधीक्षक अरविंद वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण भी मौजूद रहे।
इनसेट ...
राजापुर में भी किया योग
राजापुर। कस्बे में योग सप्ताह की शुरुआत एसडीएम राम ऋषि रमन ने तहसील परिसर में किया। इसमें योग के फायदे बताए गए। एसडीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर योग कराया जाएगा। तहसीलदार भरत प्रताप सिंह ने बताया कि योग से आयु बढ़ती है। अनिल गोपाल, भरतलाल, कैलाश नाथ, रामसजीवन, प्रदीप तिवारी, आनंद कुमार भी मौजूद रहे। उधर, खोही के आरोग्यधाम व ग्रामोदय विवि परिसर में भी योग सप्ताह की शुरुआत हुई। शिक्षकों और छात्रों ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग करेंगे।