खोही (चित्रकूट)। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और सभी से योग करने की नसीहत दी। जिससे कि विश्वविद्यालय परिसर में तनावमुक्त शैक्षणिक वातावरण बन सके। गर्ल्स हॉस्टल में मानसिक स्वास्थ्य समिति के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली पर प्रकाश डाला। छात्राओं को नियमित दिनचर्या अपनाने की शपथ भी दिलाई। इसके बाद कला संकाय भवन में योग, ध्यान और प्राणायाम सत्र का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सत्र के दौरान मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर जोर दिया गया।
डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र विकास का आधार है। नियमित योग, ध्यान और प्राणायाम शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। ये मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। इस अवसर पर प्रो. नंद लाल मिश्रा और प्रो. वंदना पाठक भी उपस्थित रहे।