फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पेट फूलने से हुई थी नौ गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। क्षेत्र के कलवारा बुजुर्ग की गोशाला में नौ गोवंशियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट फूलने से मौत की पुष्टि हुई है। गोवंशियों ने भंडारा की पूड़िया खाई थी। इसी से करीब 50 गोवंश बीमार हुए थे। शनिवार को भी डॉक्टरों की टीम गोशाला पहुंची और गोवंशियों की जांच की। सभी गोवंशी ठीक पाए।
विज्ञापन



कलवारा बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान जवाहर सिंह के यहां भंडारा था। उसी में बची पूड़ियों को ग्राम प्रधान ने गोशाला की गोवंशियों को खिला दिया। इससे गोवंशियों को पेट फूलने की बीमारी हो गई। देखते ही देखते बीमारी होने की संख्या बढ़ने लगी। रात तक में करीब 50 गोवंशी बीमार हो गई। सूचना पर सीवीओ डॉ. जितेंद्र सिंह, बीडीओ संजय कुमार पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह व डॉ. संजय सिंह टीम के साथ पहुंचे और रात भर गोवंशियों का इलाज किया। इस दौरान नौ गोवंशियों की मौत हो गई। तीन डॉक्टरों की टीम ने सभी का पोस्टमार्टम रिपोर्ट किया।



डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट से फूलने से मौत होने की पुष्टि हुई है। अभी सभी गोवंशी पूरी तरह से ठीक हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार गोवंशियों पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें