फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाट से दो को अवैध बालू ढुलान करते पकड़ा

Sun, 05 Nov 2017 10:56 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
पकड़े गए दो मजदूर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। यमुना नदी से अवैध बालू खनन व ढुलान की खबर छपने के बाद पुलिस प्रशासन ने घाट पर छापेमारी की। दो आरोपियों को पकड़ा है। इसके बावजूद घाट में नाव से बालू ढुलान का काम बंद नहीं हुआ है। पुलिस के हटते ही घाट पर अवैध बालू खनन व ढुलान जारी होने से स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस इसे जानबूझकर नहीं रोक पा रही है।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र के निर्देश पर रविवार को तड़के मऊ थाने के एसआई गजबे आलम ने हमराहियों के साथ यमुना घाट पर छापेमारी की। घुरैटा व बरियारी गांव के घाट पर अवैध खनन भी करते लोग पाए गए। नाव में बालू लेकर नाविक तो आगे निकल गए लेकिन पुलिस ने कौशांबी के सरायं अकिल निवासी धर्मपाल केवट और घुरैटा मऊ निवासी दीपू केवट को बालू ढुलान में सहयोग करते पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ अवैध खनन के तहत कार्रवाई की गई है। दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के जाते ही फिर नाव से बालू ढुलान का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें