चित्रकूट। निकाय चुनाव के आठवे दिन सभासद के लिए नामांकन कराने के लिए होड़ लगी रही। कई दावेदार गाजे- बाजे के साथ नामांकन कराने के लिए पहुंचे। जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। नामांकन स्थल पर मेला सा नजारा देखने को मिला।
जिले की नगर पालिका चित्रकूट, मानिकपुर नगर पंचायत व राजापुर नगर पंचायत में तेजी देखने को मिली। उम्मीदवार गाजेबाजे के साथ समर्थक सहित नामांकन स्थल पहुंचे। नामांकन के लिए इंतजार भी करना पड़ा। अल्पसंख्याक समुदाय के भी उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। नगर पालिका चित्रकूट में अभी तक वार्ड 1 से 5 तक कुल 8 नामांकन, 6 से 10 वार्ड तक 14, 11 से वार्ड15 में 15 व 16 से 20 वार्ड में 8, एवं 21 से 25 वार्ड में कुल अभी तक कुल 6 नामांकन हुए हैं। सभासद के के लिए पर्चा भरने आयी सावित्री, महेश कुशवाहा, राजू पयासी, जितेंद्र कुमार, सईदा ने बताया कि सभसद का चुनाव जीतने के बाद अपने वार्ड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा। इसी तरह से राजापुर व मानिकपुर में भी वार्ड सभासद के लिए उत्सुकता देखी गई।
गाजेबाजे के साथ सभासद पद के लिए कराया नामांकन
-आठवे दिन नामांकन कराने को आयी तेजी
----