सघन विद्युत चेकिंग अभियान से बकाएदारों में हड़कंप
है। बिल जमा न होने पर बिजली विभाग की टीम ने कांशीराम कालोनी लोढ़वारा के
लगभग तीन सौ कनेक्शन काट दिए। उधर, बकाया होने के कारण सिंचाई कालोनी में
भी अभियंताओं और कर्मचारियों के घरों के कनेक्शन काटे गए हैं।
एक्सईएन
राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि बिजली विभाग शहरी इलाके में सघन चेकिंग
अभियान चला रहा है। अभियान 21 जुलाई से 21 सितंबर तक चलाया जाएगा। जेई
सुनील पटेल ने बताया कि बुधवार को कांशीराम आवास कालोनी लोढ़वारा में
चेकिंग की गई। बिल जमा न होने पर तीन सौ काट दिए गए।
बताया कि इन
पर लगभग 12 लाख का बकाया है। उधर, गुरुवार को तहसील परिसर में चल रही अवैध
कैंटीन की बिजली केबिल जब्त कर इसके मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।
साथ ही सिंचाई कालोनी में अलग-अलग फीडरों से जुड़ी केबिल भी जब्त की गईं।
अवर
अभियंता सुनील कुमार पटेल ने बताया कि अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता,
अवर अभियंता और अन्य कर्मचारियों पर लगभग आठ लाख का बिजली बिल बकाया होने
पर इनके कनेक्शन काट दिए गए। शुक्रवार को अन्य जगहों पर बारह बकाएदारों के
संयोजन काटे गए।
चेकिंग के दौरान अवर अभियंता सुनील कुमार पटेल, उप
खंड अधिकारी विनोद कुमार गंगवार, सहायक अभियंता राजकुमार, श्रमिक सुनील
कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर, जेई राजेंद्र राजपूत ने बताया
कि शिवरामपुर के भैसोंधा रोड पर कटिया से बिजली उपभोग करते पाए जाने पर नौ
लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान उनके साथ एसडीओ रामलखन भी
मौजूद रहे।
जेई सुनील पटेल ने बताया कि अब तक एक हजार कनेक्शन चेक
कर लगभग चार सौ कनेक्शन बिल बकाया होने पर काट दिए गए हैं। टीम ने चालीस
लाख वसूले हैं। बताया कि अब तक तीन करोड़ रुपये का राजस्व वसूला जा चुका
है।