फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार की उपलब्धियां बताने को साइकिल यात्रा शुरू

Wed, 05 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की जिला इकाई ने बुधवार को स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जिले में साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इसके माध्यम से सपाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव जाकर बताएंगे। जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव और मानिकपुर ब्लाक मुख्यालय से पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने सपाइयों के जत्थे को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

चित्रकूट में साइकिल यात्रा का नेतृत्व युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने किया। यहां सदर विधायक वीर सिंह पटेल मौजूद रहे। यात्रा प्रभारी मो. गुलाब खां, गुलाब गुप्ता के अलावा नरेंद्र गुप्ता, गौरीशंकर मिश्रा, सिद्धार्थ पांडे, अमित यादव, कमल सिंह मौर्य अफजल अली, मायादेवी जायसवाल आदि इसमें शामिल हैं।

 यात्रा कर्वी जिला कार्यालय से कपसेठी होते हुए भरतकूप मंदिर तक जाएगी। उधर, मानिकपुर में साइकिल यात्रियों का जत्था केकरामार तक जाएगा। जत्थे की अगुवाई लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फराज खान के जिम्मे है। मौके पर निर्भय सिंह, श्याम बिहारी यादव, मदन त्रिपाठी, श्रीपाल यादव, अजय तिवारी, द्वारिकेश यादव आदि मौजूद रहे। पहाड़ी ब्लाक में सदर विधायक वीर सिंह ने हरी झंडी दिखाई। जत्थे की अगुवाई रमेश यादव करेंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, सत्यनारायण पटेल आदि मौजूद रहे। मऊ ब्लाक में मऊ से मंडौर तक जाने वाली साइकिल यात्रा को जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव ने रवाना किया।
विज्ञापन


इसका नेतृत्व छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने किया। भोलानाथ खंगार, जितेंद्र सिंह, विनय प्रकाश पांडे, राममिलन पांडे आदि मौजूद रहे। रामनगर ब्लाक मुख्यालय के साइकिल सवारों का जत्था बघौरा तक जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर यादव और पूर्व महासचिव नरेंद्र गुप्ता ने इनको हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका नेतृत्व भोलाराम यादव कर रहे हैं। इस मौके पर जयशंकर पांडे, रमाशंकर पटेल, शंकर दयाल यादव, कमलेश यादव, लल्लू मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें