फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sun, 25 Oct 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
रैपुरा गांव की अधिकारी-कर्मचारी समिति के तत्वाधान  में चल रहे दो दिवसीय दंगल के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक रामअवतार ने पहलवानों को पुरस्कार वितरण किया।
विज्ञापन


 दंगल में  स्थानीय पहलवानों के अलावा हरियाणा, दिल्ली, मेरठ और राजस्थान आदि से  पहलवानों ने आकर दांवपेंच दिखाए।

दंगल का उद्घाटन पूर्व  प्रधान जगदीश पटेल उर्फ गुड्डा भइया ने शैलेंद्र खजुरिहा और रविकरन सरैंया के हाथ मिलाकर किया। इसमें रविकरन विजयी रहा।

इसके अलावा कौशल अगरहुंडा ने  देवसहाय इटवां को, राधेश्याम रायबरेली ने रामराज, राजकरन रामनगर ने कर्मा  गाजीपुर को पटखनी दी।

महिला पहलवानों में मनीषा हरियाणा ने मंजू दिल्ली  को पटखनी दी। पिंकी हरियाणा और ज्योति दिल्ली की कुश्ती बराबरी पर रही। इस मौके पर रामभवन मिश्रा विनय बाबू, शिवराखन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें