फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिये सुपुर्द-ए-खाक

Sun, 25 Oct 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
आशूरा यानी दसवीं मोहर्रम को इमामबाड़ों से उठे ताजियों को दफन किया गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में इसके पहले पूरी रात मातम और रस्मी ढोल-ताशों की गूंज रही।
विज्ञापन



शनिवार को दसवीं के मौके पर देर रात तक ताजिया और सवारियां निकाली गईं। सभी इमामबाड़ों से ये ताजिये और सवारियां निर्धारित स्थानों पर पहुंचे और वहां दफन किए गए।
विज्ञापन


 कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि कजियाना मुहल्ले के दो ताजिए पुल घाट के पास, कजियाना का एक ताजिया और तीन उटारखाने के ताजिए राजा घाट में दफन किए गए।

इसके अलावा मन्नत के छोटे-छोटे अन्य ताजिए भी विभिन्न स्थानों पर दफन किए गए। भरतकूप में भी निर्धारित स्थान पर दफन किए गए।

 बताया कि सीतापुर के दो ताजिए रविवार सुबह नदी किनारे निर्धारित स्थान पर दफन किए गए। अन्य जगहों पर भी शांतिपूर्वक माहौल में ताजियों को दफन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें