सरैंया(चित्रकूट)। मानिकपुर ब्लॉक अन्तर्गत हनुवा में विशाल दंगल का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने पैतृक गांव में स्व. राजाभाई की स्मृति में आयोजित दंगल में देश के कई नामी पहलवानों ने भाग लिया।
इनामी दंगल में पंजाब के रामस्वंबर व लल्लू कानपुर के बीच कुश्ती हुई। जिसमें रामस्वयंबर की जीत हुई। बांदा के नंद किशोर व इलाहाबाद के नंद कि शोर के बीच हुई कुश्ती में नंद कि शोर की जीत हुई। उन्नाव के पुष्पेंद्र व हनुवा गांव के साधू की हुई कश्ती में साधू की जीत हुई। कानपुर के लोटन व महुआ गांव के ज्ञान पहलवान की बीच हुई कुश्ती में लोटन की जीत हुई।इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।