फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह दिवस पर मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

Tue, 14 Nov 2017 11:18 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्य विभाग व एनजीओ के कर्मचारीगण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। मधुमेह दिवस पर जिले में स्वास्थ्य विभाग, नार्थ इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट लखनऊ, महावीर सेवा संस्थान कानपुर  व प्रगति माध्यम समिति के सहयोग से शहर में मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता व रैली निकाली गई। इसके साथ ही 425 मरीजों की मधुमेह की जांच की गई। जिसमें 23 व्यक्तियों को ब्लड सुगर पाया गया। अमर उजाला का फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
 मधुमेह दिवस पर शहर के चित्रकूट इंटर कॉलेज से मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शुभरंभ जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एबी कटियार ने हरीझंडी दिखकार रवाना किया। इसके साथ ही जागरूकता के लिए रैली निकाली गई।
विज्ञापन

जिसमें मधुमेह रोग से बचने के लिए स्लोगन,/पम्प लेट व बांटे गए। बुंदेलीमाटी नामक एनजीओ द्वारा मैराथन दौड़ कराई गई। रैली के समापन के बाद हस्ताक्षर अभियान, मधुमेह, हाइपर टेंशन, बीएमआई, की स्क्रीनिंग कराई गई। इसके अंतर्गत कुल 425 मरीजों की जांच की गई। जिसमें 23 में ब्लड सुगर की बीमारी पाई गई।
विज्ञापन


बताया गया कि जागरूकता अभियान एवं स्क्रीनिंग का कार्य समस्त चिकित्सा इकाइयों में नि:शुल्क किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ.रामजी पांडेय ने मधुमेह रोग से बचने के उपाए बताए। इस मौके पर महावीर सेवा संस्थान के डिविजिनल कार्डिनेटर प्रवीण सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार कुरैचा, डीआईओ पंकज गोयल, प्रगति माध्यम संस्थान की संचालक सहरोज फातिमा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें