फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: ताला तोड़ किराने की दुकान से लाखों का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात किराने की दुकान का ताला तोड़कर वहां से लाखों रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बा निवासी शिवबाबू गुप्ता पुत्र जगतपाल की राजापुर रोड पर किराने की दुकान है। शिवबाबू ने बताया कि वह शुक्रवार रात को नगद बिक्री के अलावा एक व्यापारी का एक लाख रुपया कैश काउंटर में रखकर घर गया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तो शटर के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर व अन्य सामग्री बिखरी पड़ी थी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि चोर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें